लाइव न्यूज़ :

‘लुट गए’ साल का सबसे ज्यादा देखा गया संगीत वीडियो: यूट्यूब इंडिया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर यूट्यूब इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेता इमरान हाशमी पर फिल्माया गया, जुबिन नौटियाल का सुपरहिट गीत “लुट गए” इस साल का सबसे ज्यादा देखा गया संगीत वीडियो था। इसके अलावा ‘राउंड टू हेल’ चैनल पर प्रदर्शित 40 मिनट की डरावनी-कॉमेडी फिल्म “जोम्बी: द लिविंग डेड” 2021 में सबसे ज्यादा ट्रेंड होने वाला वीडियो था।

भारत में सबसे ज्यादा देखे गए 10 संगीत वीडियो में रैपर बादशाह का “पानी पानी”, यो यो हनी सिंह का “सैयां जी”, शेरशाह फिल्म का गाना “रातां लम्बियां” और गायक बी पराक का “बारिश की जाए” रहा। यूट्यूब चैनल राउंड टू हेल, जिसके दो करोड़ 36 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, को देश में टॉप 10 क्रिएटर के रूप में सूचीबद्ध किया गया। इस सूची में “टॉप गेमिंग” चैनल शीर्ष स्थान पर रहा।

साल के टॉप 10 ट्रेंडिंग वीडियो में टीवीएफ एस्पिरैंट का “यूपीएससी- ऑप्शनल में क्या है”, अजय नागर द्वारा कृत “लैंड ऑफ बिग बॉस”, आशीष चंचलानी द्वारा कृत “द ममी रिटर्न्स” और “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” धारावाहिक के “भिड़े जम्पस ऑफ कॉलोनी” ने साल के सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले 10 वीडियो की सूची में जगह बनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह