वसूली मामले में परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:26 IST2021-08-12T22:26:44+5:302021-08-12T22:26:44+5:30

Lookout notice issued against Parambir Singh in recovery case | वसूली मामले में परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

वसूली मामले में परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

मुंबई, 12 अगस्त ठाणे पुलिस ने वसूली के एक मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि ठाणे नगर थाने में 30 जुलाई को कारोबारी केतन तन्ना की शिकायत पर सिंह और 27 अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में नोटिस जारी किया गया है।

लुकआउट नोटिस किसी व्यक्ति को देश से भागने से रोकने के लिए जारी किया जाता है।

वसूली के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व में ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे सिंह तथा अन्य कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

तन्ना ने आरोप लगाया है कि सिंह जब जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच ठाणे के पुलिस आयुक्त थे तो आरोपियों ने उन्हें गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे 1.25 करोड़ रुपये वसूले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lookout notice issued against Parambir Singh in recovery case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे