लाइव न्यूज़ :

फरार निलंबित आईपीएस अधिकारी पाटीदार के खिलाफ 'लुकआउट' नोटिस जारी

By भाषा | Updated: December 21, 2020 11:34 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 21 दिसंबर महोबा जिले के कबरई के व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से हुई मौत के मामले में फरार चल रहे महोबा के निलंबित आईपीएस और पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के खिलाफ 'लुकआउट' नोटिस जारी किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है।

महोबा के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया, "कबरई के क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी की कथित आत्महत्या और भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे निलंबित पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिलाल पाटीदार के खिलाफ रविवार को 'लुकआउट' नोटिस जारी किया गया, ताकि वे देश छोड़कर नहीं जा सकें।"

उन्होंने बताया, "इससे पहले पाटीदार की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्यनारायण ने छह दिसंबर को इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी।"

गौरतलब है कि क्रशर व्यवसायी त्रिपाठी ने सात-आठ सितंबर को आईपीएस अधिकारी (निलंबित पूर्व एसपी) मणिलाल पाटीदार के खिलाफ छह लाख रुपये की रिश्वत मांगने और अपनी जान का खतरा होने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके कुछ घंटे बाद ही वह अपनी कार में घायल अवस्था में मिले थे।

त्रिपाठी की कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में 13 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस सिलसिले में क्रशर व्यवसायी के बड़े भाई रविकांत ने 11 सितंबर को निलंबित एसपी पाटीदार, बर्खास्त थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला और दो अन्य क्रशर व्यवसायियों सुरेश सोनी तथा ब्रम्हदत्त के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया। इन्द्रकांत की मौत के बाद इन सभी पर आईपीसी की धारा-302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

एसआईटी ने अपनी जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया। एसआईटी ने कहा कि इन्द्रकांत ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या की। लिहाजा, मामले में अब आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत जांच चल रही है।

इसी मामले में कबरई के बर्खास्त पूर्व थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला को 25 नवंबर को महोबा पुलिस ने झांसी की सीमा से गिरफ्तार किया था, जबकि बर्खास्त सिपाही अरुण कुमार यादव ने लखनऊ की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में नामजद दो व्यवसायी सुरेश सोनी और ब्रम्हदत्त पहले से ही जेल में हैं। लेकिन आईपीएस अधिकारी पाटीदार अब तक फरार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर