लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन सांद्रक की कालाबाजारी के मामले में नवनीत कालरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस

By भाषा | Updated: May 10, 2021 12:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई दिल्ली पुलिस ने कारोबारी नवीन कालरा के रेस्तरां से 500 से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक बरामद होने के मामले में उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह संदेह जताया जा रहा है कि कालरा अपने परिवार के साथ दिल्ली से भाग गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ऑक्सीजन सांद्रकों की कथित कालाबाजारी और जमाखोरी के संबंध में कालरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।’’

पुलिस ने इससे पहले बताया था कि कालरा की तलाश में दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में कई जगह छापेमारी की जा रही है।

दक्षिण दिल्ली के खान मार्केट इलाके में स्थित दो रेस्तरां से शुक्रवार को 105 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए गए थे। इनका मालिक कालरा है।

पुलिस ने शनिवार को इस मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी थी।

दक्षिण दिल्ली में बृहस्पतिवार को कालरा के एक और रेस्तरां तथा फार्महाउस से 419 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए गए थे। छापेमारी के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इन ऑक्सीजन सांद्रकों का आयात एक निजी कंपनी ने चीन से किया था।

पुलिस के अनुसार छापेमारी के बाद से कालरा फरार है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन