लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की पत्नी नीलम एवं बेटे नीतेश के विरूद्ध लुकआउट सर्कुलर

By भाषा | Updated: September 9, 2021 20:41 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), नौ सितंबर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की पत्नी नीलम एवं बेटे नीतेश के विरूद्ध किसी वित्तीय संगठन से लिये गये ऋण को नहीं चुकाने से जुड़े मामलों में प्रशासन द्वारा लुकआउट सर्कुलर जारी किये गये हैं। पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लुकआउट सर्कुलर एक ऐसा नोटिस होता है जो किसी व्यक्ति के देश से बाहर जाने पर रोक लगाता है।

इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्रीनिवास घडगे ने कहा कि नीलम राणे और नीतेश राणे के विरूद्ध तीन सितंबर को लुकआउट नोटिस जारी किये गये।

उन्होंने बताया कि नीलम राणे के स्वामित्व वाली कंपनी आर्टलाइन प्रोपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड (मुख्य ऋणकर्ता कंपनी) ने डीएचएफएल (दिवान हाउसिंग फाइनेंस कोरपोरेशन लिमिटेड) से 25 करोड़ रूपये ऋण लिया था, जिसमें वह सह ऋणकर्ता हैं, अब कंपनी पर 27.13 करोड़ रूपये का बकाया है।

उपायुक्त ने बताया कि इसी तरह नीतेश राणे के स्वामित्व वाले नीलम होटल्स ने एक वित्तीय संगठन से कर्ज लिया था और अब 34 करोड़ रूपये का बकाया है।

उन्होंने कहा कि दोनों ही ऋणों को डीएचएफएल ने गैर भुगतान के चलते गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) की श्रेणी में डाल दिया था।

उन्होंने कहा कि दोनों के खातों को एनपीए की श्रेणी में डाले जाने के बाद इस वित्तीय संगठन ने केंद्र से संपर्क किया था और केंद्र ने राज्य सरकार को निर्देश जारी किये थे, फलस्वरूप लुकआउट नोटिस जारी किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos