लाइव न्यूज़ :

संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए बांग्लादेशी प्रधानमंत्री हसीना के साथ काम करने का आकांक्षी: मोदी

By भाषा | Updated: December 6, 2021 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर भारत की ओर से 1971 में बांग्लादेश को मान्यता देने की याद में छह दिसंबर को मनाए जा रहे ‘मैत्री दिवस' के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वह दोनों देशों के संबंधों को और विस्तार देने तथा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पड़ोसी देश की अपनी समकक्ष शेख हसीना के साथ काम जारी रखने के आकांक्षी हैं।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज भारत और बांग्लादेश मैत्री दिवस मना रहे हैं। हम अपनी 50 वर्षों की मित्रता की नींव को मिलकर याद करते हैं और मनाते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपने संबंधों को और विस्तार देने तथा गहरा बनाने के लिए मैं प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ मिलकर काम जारी रखने का आकांक्षी हूं।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा कि ‘‘बांग्लादेश को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दिए जाने का हम 50वां वर्ष मना रहे हैं’’।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत-बांग्लादेश ‘मैत्री’, जो मुक्ति संग्राम के दौरान साझा शहादत से गढ़ी गई है, वह 50 वर्ष की यात्रा पूरी कर द्विपक्षीय संबंधों को ‘सुनहरे अध्याय’ की ओर ले जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि इस वर्ष दोनों देश मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में मैत्री दिवस मना रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री मोदी इसी वर्ष मार्च में बांग्लादेश की यात्रा पर गए थे, जहां उन्होंने पड़ोसी देश के राष्ट्रीय दिवस के कार्यक्रम में शिरकत की थी और यह तय हुआ था कि छह दिसंबर को ‘मैत्री दिवस’ के तौर पर मनाया जाए।

बांग्लादेश की मुक्ति से 10 दिन पहले भारत ने छह दिसंबर 1971 को बांग्लादेश को स्वंतत्र देश के रूप में मान्यता दे दी थी। भारत उन पहले मुल्कों में था जिन्होंने बांग्लादेश के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए।

‘मैत्री दिवस’ ढाका और दिल्ली के अलावा बेल्जियम, कनाडा, मिस्र, इंडोनेशिया, रूस, कतर, सिंगापुर, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान, मलेशिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका में मनाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों