लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के अनेक हिस्सों में लू की चेतावनी

By भाषा | Updated: April 28, 2021 16:27 IST

Open in App

जयपुर, 28 अप्रैल मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं बीते चौबीस घंटे में में भरतपुर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान भरतपुर में 45.4 डिग्री व गंगानगर में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

केन्द्र के अनुसार अगले 48 घंटों में उत्तरी राजस्थान के बीकानेर, जयपुर तथा भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू चलने का अनुमान है जबकि 30 अप्रैल से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

केंद्र ने 28-29 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

केन्द्र के अनुसार 29 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल गरजने व अचानक तेज हवाओं/ आंधी के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने का अनुमान है।

वहीं, 30 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग के जिलों में भी दोपहर के बाद 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने व हल्के दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। इसका असर 1-2 मई के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में बना रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब