लाइव न्यूज़ :

वीजा के लिए करनी पड़ सकती है लंबी प्रतीक्षा: अमेरिकी दूतावास

By भाषा | Updated: October 31, 2021 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि कुछ गैर-आप्रवासी वीजा श्रेणियों के यात्रियों को मुलाकात का निर्धारित समय लेने के लिए अच्छा खासा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि कोविड-19 की वजह से उत्पन्न बाधाओं से निपटते हुए प्रकियाओं को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश हो रही है।

दूतावास ने बताया कि आठ नवंबर से टीकाकरण प्रमाण के साथ नई अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा नीति के तहत भारत से अनुमानित 30 लाख वीजा धारक अमेरिका की यात्रा करने में सक्षम होंगे। दूतावास ने कहा, ‘‘हमारे मजबूत और बढ़ रहे द्विपक्षीय संबंध को और प्रगाढ़ बनाने के लिए वैध यात्रा को सुविधाजनक बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोविड-19 संबंधी अवरोधों से निपटते हुए हम फिर से खुद को तैयार कर रहे हैं। हमारे दूतावास और वाणिज्य दूतावासों में कुछ गैर-आप्रवासी वीजा श्रेणियों के यात्रियों के लिए मुलाकात के निर्धारित समय के वास्ते प्रतीक्षा समय अधिक हो सकती है।’’

मिशन ने धैर्य बनाए रखने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया है। टीकाकरण अनिवार्यता के बारे में बताते हुए दूतावास ने कहा कि आठ नवंबर से अमेरिका जाने वाले विदेशी हवाई यात्रियों का पूरी तरह से टीकाकरण होना अनिवार्य है और विमान में बैठने से पहले टीकाकरण प्रमाण पत्र देने की भी जरूरत होगी। इसमें कुछ सीमित अपवाद शामिल किये गए हैं।

दूतावास ने कहा कि कोविशील्ड को अमेरिका में प्रवेश के लिए स्वीकार किया गया है, क्योंकि डब्ल्यूएचओ ने इसे आपात इस्तेमाल में सूचीबद्ध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो