लाइव न्यूज़ :

लंबे समय से अस्पताल में रहने वाले कोविड रोगियों को घर जाना चाहिये : येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:08 IST

Open in App

बेंगलुरू, 11 मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि 'अनावश्यक' रूप से अधिक समय से अस्पताल में रह रहे कोविड रोगियों को अपने घर जाना चाहिए ताकि गंभीर मरीजों का उपचार उपलब्ध हो सके ।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''उन 332 रोगियों को 30 दिन तक अस्पताल में रहने की क्या आवश्यकता है । उन लोगों को बिस्तर खाली करना चाहिये । 503 रोगी 20 दिन से अस्पताल में हैं ।''

उन्होंने कहा, ''इस तरह जो लोग अस्पताल में अनावाश्यक रूप से रह रहे हैं उन्हें घर जाना चाहिये ।''

मुख्यमंत्री शहर में कोविड वार रूम का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे । वार रूम से कोविड मरीज, अस्पतालों में बिस्तरों की स्थि​ति,ऑक्सीजन की उपलब्धता और महामारी के लिये आवश्यक दवाओं का आंकड़ा जारी किया ।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोविड वार रूम ने उन रोगियों के बारे में सूचना दी है जो अपने घर पर उपचार करा सकते हैं किंतु वह अस्पताल में रह रहे हैं। इससे गंभीर रोगियों को उपचार मिलने में कठिनाईं हो रही है ।

एक प्रश्न के उत्तर में येदियुरप्पा ने कहा कि डॉक्टरों की छुट्टी की सलाह के बावजूद अस्पताल में 503 रोगी हैं ।

उनके अनुसार, ऐसे रोगियों से कहा जाना चाहिये कि उनका उपचार हो चुका है और उन्हें घर जाना चाहिये और गंभीर प्रकृति वाले मरीजों के भर्ती होने का रास्ता साफ करना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू