मणिपुर में लोजपा का इकलौता विधायक भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: November 12, 2021 00:08 IST2021-11-12T00:08:03+5:302021-11-12T00:08:03+5:30

lone LJP MLA in Manipur joins BJP | मणिपुर में लोजपा का इकलौता विधायक भाजपा में शामिल

मणिपुर में लोजपा का इकलौता विधायक भाजपा में शामिल

इंफाल, 11 नवंबर मणिपुर में लोजपा के इकलौते विधायक करम श्याम बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

पूर्व मंत्री श्याम इंफाल पश्चिम जिले में लिलोंग चाजिंग मेरेनखोंग में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भाजपा अगले विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के बाद श्याम की मदद से सत्ता में फिर से लौटेगी। श्याम को भाजपा के राज्य मुख्यालय में एक कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया।

इस कार्यक्रम में पार्टी की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष ए शारदा देवी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: lone LJP MLA in Manipur joins BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे