लाइव न्यूज़ :

भारत के भगोड़े विजय माल्या को लंदन की अदालत ने दी जमानत, 12 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

By भारती द्विवेदी | Updated: July 31, 2018 16:07 IST

सुनवाई के दौरान विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी कोर्ट में मौजूद थे।

Open in App

नई दिल्ली, 31 जुलाई: किंगफिशर के पूर्व मालिक और भारत से फरार कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रही सुनवाई पूरी हो गई है। वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने विजय माल्या को जमानत दी है। साथ ही विजय माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण मामले में अगली सुनवाई की तारीख भी तय की है। विजय माल्या केस में कोर्ट अब अगली सुनवाई 12 सितंबर को करेगा। सुनवाई के दौरान विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी कोर्ट में मौजूद थे।   

बैंकों का हजारों करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या प्रत्यर्पण मामले में अंतिम सुनवाई के लिये मंगलवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में हाजिर हुए थे। न्यायाधीश एम्मा इस मामले में फैसले के लिए तारीख तय करने वाली थी।

किगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मुखिया माल्या भारत को उनके प्रत्यर्पण के खिलाफ ब्रिटेन की अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तारी के बाद से माल्या जमानत पर हैं। इस मामले में भारतीय एजेंसियों का पक्ष रख रही क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के प्रवक्ता ने कहा, "वरिष्ठ डिस्ट्रिक्ट न्यायाधीश (एम्मा अर्बुथनाट) कल मामले में अंतिम सुनवाई करेंगी। फैसले को आगे की तारीख के लिये सुरक्षित रखा जायेगा। 

पिछली सुनवाई (27 अप्रैल) के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को उस समय बड़ी कामयाबी मिली थी जब न्यायाधीश अर्बुथनाट ने मामले में भारतीय एजेंसियों द्वारा पेश सबूतों को स्वीकार किया था।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :विजय माल्याइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं