लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की लोनार झील को ‘रामसर स्थल’ के लिए चुना गया

By भाषा | Updated: November 13, 2020 23:20 IST

Open in App

नागपुर, 13 नवंबर महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में स्थित खारे पानी की लोनार झील को रामसर संरक्षण संधि के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व की दलदली भूमि के रूप में चुना गया है।

राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को यह सूचना देते हुए अपने पिता और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा ली गई लोनार झील की दो तस्वीरें भी अपलोड की हैं।

आदित्य ने ट्वीट किया है, ‘‘मुझे खुशी हो रही है कि लोनार क्रेटर अब आधिकारिक रूप से रामसर स्थल है। 2004 में इसे पहली बार देखा था, और इसने सभी का मन मोहन लिया। जैवविविधता, पर्यटन और भूविज्ञान के क्षेत्र में इसका अपना महत्व है।’’

‘अंतरराष्ट्रीय महत्व की दलदली भूमि का रामसर समझौता’ ऐसी जगहों के संरक्षण और समेकित उपयोग से जुड़ी संधि है। इसका नाम ईरान के शहर रामसर के नाम पर रखा गया है जहां 1971 में इस संधि पर हस्ताक्षर किये गये थे।

बसाल्ट चट्टानों पर हजारों साल पहले गिरे उल्कापिंड के प्रभाव से खारे पानी की लोनार झील का निर्माण हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस

कारोबारPetrol Diesel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक अपडेट हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम, बस एक क्लिक से करें चेक

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारत अधिक खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए