लाइव न्यूज़ :

उप्र के आगामी विधानसभा चुनावों में 19 जिलों में उम्मीदवार उतारेगा लोकतांत्रिक जनता दल

By भाषा | Updated: December 7, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) ने मंगलवार को कहा कि वह आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 19 जिलों में उम्मीदवार उतारेगी और चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए बातचीत शुरू करेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जावेद रजा और राज्यसभा सदस्य एम वी श्रेयम्स कुमार द्वारा जारी एक बयान में पार्टी ने कहा कि गठबंधन के लिए माकपा, भाकपा और फॉरवर्ड ब्लॉक सहित अन्य के साथ शुरुआती बातचीत चल रही है और अधिक राजनीतिक दलों के गठबंधन में शामिल होने की उम्मीद है।

बयान में कहा गया है कि पार्टी के संरक्षक शरद यादव को राज्य के चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन वार्ता शुरू करने के लिए अधिकृत किया गया है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?