लोकसभा चुनाव 2024ः कांग्रेस में बदलाव, आनंद शर्मा और राजीव सातव की जगह प्रमोद तिवारी-रजनी पाटिल को ये जिम्मेदारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 11, 2023 20:06 IST2023-03-11T19:35:57+5:302023-03-11T20:06:29+5:30

कांग्रेस ने शनिवार को राज्यसभा में प्रमोद तिवारी को पार्टी का उपनेता जबकि रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी।

lokshabha elections 2024 Congress Appoints up leader Pramod Tiwari Deputy Leader In Rajya Sabha Rajani Patil party's whip in Upper House | लोकसभा चुनाव 2024ः कांग्रेस में बदलाव, आनंद शर्मा और राजीव सातव की जगह प्रमोद तिवारी-रजनी पाटिल को ये जिम्मेदारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।

Highlightsआनंद शर्मा की सेवानिवृत्ति और राजीव सातव के निधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नियुक्तियां की गई हैं।नियुक्तियों के संबंध में एक पत्र राज्यसभा के सभापति को भेजा गया है।उत्तर प्रदेश में 80 और महाराष्ट्र में 48 सांसद चुन कर आते हैं। 

नई दिल्लीः कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए बदलाव शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के धाकड़ नेता और पूर्व कैबिनेट प्रमोद तिवारी पर बड़ा दांव खेला है। उत्तर प्रदेश से 80 और महाराष्ट्र से 48 सांसद चुन कर आते हैं। रजनी पाटिल को भी कांग्रेस को बड़ा पद दिया गया है। 

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के अपने वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने का फैसला किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, "कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने को स्वीकृति दी।

इन नियुक्तियों के बारे में राज्यसभा के सभापति (जगदीप धनखड़) को सूचित किया गया।" कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही उच्च सदन में पार्टी के नेता यानी नेता प्रतिपक्ष हैं। रमेश मुख्य सचेतक की भूमिका निभाते हैं। कांग्रेस ने 13 मार्च से आरम्भ हो रहे बजट सत्र के दूसरे चरण से दो दिन पहले ये नियुक्तियां की हैं।

पिछले साल की शुरुआत में आनंद शर्मा का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से सदन में पार्टी का कोई उपनेता नहीं था। उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले तिवारी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। महाराष्ट्र से संबंध रखने वाली रजनी पाटिल अपने ही प्रदेश से उच्च सदन की सदस्य हैं।

Web Title: lokshabha elections 2024 Congress Appoints up leader Pramod Tiwari Deputy Leader In Rajya Sabha Rajani Patil party's whip in Upper House