मिशन 2024ः दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, येचुरी और राजा से मिले सीएम नीतीश, बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को कर रहे एकजुट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2022 15:32 IST2022-09-06T15:31:11+5:302022-09-06T15:32:48+5:30
मिशन 2024ः दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता संजय झा भी मौजूद थे।

समाजवादी पृष्टभूमि की पार्टियों को एकसाथ लाने पर है।
नई दिल्लीः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने दिल्ली के समकक्ष अरविंद केजरीवाल से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की। कुमार की इस मुलाकात का उद्देश्य वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करना है।
दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता संजय झा भी मौजूद थे। केजरीवाल से पहले कुमार ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी.राजा से भी उनके पार्टी कार्यालयों में मुलाकात की थी।
Bihar Chief Minister Nitish Kumar meets his Delhi counterpart Arvind Kejriwal
— Press Trust of India (@PTI_News) September 6, 2022
कुमार का दोपहर में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला से भी मिलने का कार्यक्रम है। जदयू नेता सभी विपक्षी दलों को वर्ष 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संयुक्त मुकाबला करने के लिए एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं और उनका विशेष जोर समाजवादी पृष्टभूमि की पार्टियों को एकसाथ लाने पर है।
Bihar CM @NitishKumar जी ने Delhi CM @ArvindKejriwal जी से उनके आवास पर की मुलाक़ात। pic.twitter.com/frHAy9HRaT
— AAP (@AamAadmiParty) September 6, 2022
पिछले महीने भाजपा से नाता तोड़ने वाले कुमार ने रविवार को कहा था कि उनका एकमात्र लक्ष्य भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष को एकजुट करना है। कुमार ऐसे समय दिल्ली के दौरे पर आए हैं जब कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव के लिए वह विपक्ष के प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार हो सकते हैं।
मेरे घर पधारने के लिए नीतीश जी का बहुत-बहुत शुक्रिया। देश से संबंधित कई गंभीर विषयों पर चर्चा हुई - शिक्षा, स्वास्थ्य, ऑपरेशन लोटस, इन लोगों द्वारा खुले आम MLA की ख़रीद फ़रोख़्त करके जनता द्वारा चुनी सरकारों को गिराना, भाजपा सरकारों का बढ़ता निरंकुश भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोज़गारी pic.twitter.com/iKkz4IWmCd
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 6, 2022