लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा आज, निर्वाचन आयोग ने शाम पांच बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 10, 2019 11:58 IST

चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है और 10 मार्च को अधिसूचना जारी की जा सकती है। पीटीआई सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखें जल्द घोषित करेगा जो अप्रैल-मई में सात-आठ चरणों में संपन्न हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएमओ ने सभी मंत्रालयों और विभागों को 8 मार्च तक सभी लंबित परियोजनाओं का उद्घाटन करने का निर्देश दिया था।चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखें जल्द घोषित करेगा, तैयारियां पूरी

निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा रविवार को करेगा। आयोग ने रविवार शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त होना है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में सात से आठ चरणों में होने की संभावना है।

आयोग नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में शाम पांच बजे एक संवाददाता सम्मेलन करेगा। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुन: सत्ता में लौटने की कोशिश करेंगे, तो दूसरी ओर भाजपा के खिलाफ कई राजनीतिक दल एकजुट होकर पार्टी को फिर से सत्ता में आने से रोकने का प्रयास करेंगे। आचार संहिता लागू हो जाने के बाद सरकार नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेगी।

चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखें जल्द घोषित करेगा जो अप्रैल-मई में सात-आठ चरणों में संपन्न हो सकते हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अगले सप्ताह पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की बैठक होगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सभी मंत्रालयों और विभागों को 8 मार्च तक सभी लंबित परियोजनाओं का उद्घाटन करने का निर्देश दिया था। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस वजह से योजनाओं के घोषणा और लोकार्पण का काम नहीं हो सकेगा।

सूत्रों के अनुसार पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना मार्च के आखिर तक जारी हो सकती है और इसके लिए मतदान अप्रैल के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। पूरी संभावना है कि आयोग पुरानी परंपरा की तरह आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ करा सकता है। जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग हो चुकी है, इसलिए आयोग मई में समाप्त हो रही छह महीने की अवधि के अंदर यहां भी नये सिरे से चुनाव कराने के लिए बाध्य है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं