लोकसभा चुनाव 2019: प्रसपा ने जारी की लिस्ट, रामगोपाल के बेटे के खिलाफ फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2019 15:28 IST2019-03-19T10:54:05+5:302019-03-19T15:28:56+5:30

शिवपाल यादव नए सहयोगियों के साथ यूपी में 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। खुद शिवपाल फिरोजाबाद संसदीय सीट पर अपने भतीजे अक्षय प्रताप यादव के खिलाफ लड़ सकते हैं।

loksabha election 2019 shivpal singh yadav collaborated with peace party in uttar pradesh | लोकसभा चुनाव 2019: प्रसपा ने जारी की लिस्ट, रामगोपाल के बेटे के खिलाफ फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल

प्रसपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा

Highlightsप्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह सपा-बसपा गठबंधन के खिलाफ हैं। प्रसपा का गठन करने वाले शिवपाल यादव व कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत टूट चुकी है।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने अपने उम्मीदवार को घोषणा कर दी है। इसके तहत शिवपाल सिंह फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। फिरोजाबाद से ही रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में है। 

इसके तहत गाजियाबाद से सेवाराम कसाना, गौतमबुद्ध नगर से नावेद पठान और पीलीभीत से मोहम्मद हनीफ मंसूरी चुनाव लड़ेंगे।शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने चुनाव के लिए पीस पार्टी और अपना दल (कृष्णा पटेल) के साथ गठबंधन किया है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के उम्मीदवारों की लिस्ट

1. सहारनपुर -हाजी मोहम्मद उवैश

2. मुजफ्फरनगर- डा0 ओमवीर सिंह 

3 .बिजनौर    - चौधरी ईलम सिंह गुर्जर 

4. मेरठ- डा0 नासिर अली 

5. बागपत    -गजेन्द्र सिंह बली 

6. गाजियाबाद- सेवाराम कसाना 

7. गौतमबुद्धनगर- नावेद पठान 

8. अमरोहा    -मतलूब अहमद 

9. फतेहपुर सीकरी- मनीषा सिंह 

10. रामपुर    -संजय सक्सेना 

11. फिरोजाबाद- शिवपाल सिंह यादव

12. बरेली- कु0 समन ताहिर 

13. पीलीभीत- मोहम्मद हनीफ मंसूरी

14. हरदोई (सुरक्षित)- फूलचन्द्र वर्मा 

15. मिश्रिख (सुरक्षित)    -अरूण कुमारी कोरी

16. उन्नाव    - सतीश कुमार शुक्ल 

17. फर्रूखाबाद -उदयपाल सिंह यादव 

18. कानपुर-राजीव मिश्रा 

19. अकबरपुर -कैप्टन इन्द्रपाल सिंह पाल 

20. मोहनलालगंज (सुरक्षित) -गनेश रावत 

21. बहराइच (सुरक्षित) -जगदीश कुमार सिंह 

22. कैसरगंज-धनंजय शर्मा 

23. सुल्तानपुर- कमला यादव 

24. अम्बेडकरनगर- प्रेम निषाद

25. बस्ती- रामकेवल यादव 

26. लालगंज (सुरक्षित)- हेमराज पासवान 

27. जौनपुर -डा. आर.एस. यादव

28. महराजगंज-तनुश्री त्रिपाठी

29. रॉबर्ट्सगंज(सुरक्षित)- त्रिवेणी प्रसाद खरवार 

30. सम्भल- करन सिंह यादव

बता दें कि समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रसपा का गठन करने वाले शिवपाल यादव व कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत टूट चुकी है।  शिवपाल यादव नए सहयोगियों के साथ यूपी में 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। खुद शिवपाल फिरोजाबाद संसदीय सीट पर अपने भतीजे अक्षय प्रताप यादव के खिलाफ लड़ सकते हैं। अक्षय प्रताप सपा के मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे हैं।

मैनपुरी में प्रसपा नहीं उतारेगी उम्मीदवार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह एक तरफ जहां सपा-बसपा गठबंधन के खिलाफ हैं तो दूसरी ओर मुलायम सिंह से दूरी नहीं बनाते हुए दिख रहे हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाएं खोने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि अब पार्टी मुलायम सिंह यादव की सीट छोड़कर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि उम्मीदवारों की लिस्ट पर शिवपाल सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। मालूम हो कि शिवपाल सिंह सपा-बसपा गठबंधन को ठगबंधन बता चुके हैं और उन्होंने साफ-साफ कह दिया था कि वो किसी भी पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं लेकिन सपा-बसपा गठबंधन में शामिल नहीं होंगे। 

English summary :
Lok Sabha Elections 2019: Shivpal Singh Yadav's Pragatisheel Samajwadi Party is going to make alliance with Mohamed Ayub's Peace Party of India for the Lok Sabha Chunav 2019.


Web Title: loksabha election 2019 shivpal singh yadav collaborated with peace party in uttar pradesh