लाइव न्यूज़ :

बिहारः लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर सबकी नजरें महागठबंधन पर, बैठक में नही बुलाए जाने पर वाम मोर्चा हुआ नाराज

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2019 17:28 IST

लोकसभा चुनाव 2019ः दिल्ली में बुलाई गई महागठबंधन की बैठक में वामदल को शामिल नहीं किये जाने पर भाकपा (सीपीआई) के राज्‍य सचिव सत्‍यनारायण सिंह ने नाराजगी जताई है.

Open in App

लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही बिहार में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं. राष्‍ट्रीय दलों के साथ ही क्षेत्रीय पार्टियां भी चुनावी गठजोड़ को अंजाम तक पहुंचाने में जुट गई हैं. बिहार में सबकी नजरें महागठबंधन पर टिकी हैं. राजद और कांग्रेस में सीटों को लेकर जारी खींचतान के चलते स्थिति और दिलचस्‍प हो गई है. दोनों बड़ी पार्टियों के वरिष्‍ठ नेताओं की ओर से बाबत तल्‍ख बयान सामने आ चुके हैं. 

इस बीच, दिल्ली में बुलाई गई महागठबंधन की बैठक में वामदल को शामिल नहीं किये जाने पर भाकपा (सीपीआई) के राज्‍य सचिव सत्‍यनारायण सिंह ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि उचित सीट नहीं मिलने की स्थिति में अकेले चुनाव लड़ने को तैयार हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में 17 तारीख को स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई है. उचित सीट नहीं मिलने पर इस बैठक पर सीपीआइ बडा फैसला ले सकती है. 

जानकारी के मुताबिक, सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में महागठबंधन की बैठक बुलाई गई है. इसमें कांग्रेस, राजद, हम, रालोसपा आदि पार्टियों के नेता व प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. वहीं, राजद-कांग्रेस की अगुआई वाले महागठबंधन के संभावित उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट सामने आई है. 

सूत्रों की मानें तो इस पहली लिस्‍ट में राजद के 7 और कांग्रेस के 5 नेताओं को विभिन्‍न सीटों से प्रत्‍याशी बनाया जा सकता है. वहीं, हम, रालोसपा और लोकतांत्रिक जनता दल के एक-एक प्रत्‍याशी को टिकट मिल सकता है. पहली लिस्‍ट में शरद यादव का नाम भी शामिल है. राजद के संभावित उम्‍मीदवारों में मीसा भारती (पाटलिपुत्र सीट), रघुवंश प्रसाद सिंह (वैशाली), जगदानंद सिंह (बक्‍सर), लालू के समधी चंद्रिका राय (सारण), तनवीर हसन (बेगूसराय), हिना शहाब (सिवान) और सरफराज आलम (अररिया) के नाम शामिल हैं. 

वहीं, कांग्रेस की ओर से मीरा कुमार (सासाराम), तारिक अनवर (कटिहार), रंजीता रंजन (सुपौल), अशोक राम (समस्‍तीपुर) और निखिल कुमार (औरंगाबाद) को उम्‍मीदवार बनाया जा सकता है. महागठबंधन की पहली संभावित लिस्‍ट में हिन्‍दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी को गया से उम्‍मीदवार बनाया जा सकता है. 

एनडीए से नाता तोड़ने वाले रालोसपा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा काराकाट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. नवगठित लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव मधेपुरा से महागठबंधन के उम्‍मीदवार हो सकते हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहागठबंधनकांग्रेसआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी