लाइव न्यूज़ :

लोकमत स्पेशल: हनुमानगढ़ी की हनुमान प्रतिमा के हृदय से दिखेंगे श्रीराम, अयोध्या से बनेगा विशेष कॉरिडोर

By संतोष ठाकुर | Updated: November 17, 2019 08:09 IST

अयोध्या से हनुमानगढ़ी के बीच खास गलियारा बनाने का प्रस्ताव है. जहां पर विशेष लाइट और साउंड वाले संग्रहालय भी बनाए जाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार की ओर से अयोध्या को घोषित स्मार्ट सिटी की निधि का उपयोग किया जाएगा केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की अमृत योजना की राशि का उपयोग किया जाएगा.

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सरकार इस धार्मिक नगरी के नवनिर्माण की रूपरेखा बनाने में जुट गई है. सरकार के पास आए प्रस्ताव में से एक में यह योजना भी है कि हनुमानगढ़ी से लेकर अयोध्या तक विशेष गलियारा हो, साथ ही हनुमानगढ़ी में हनुमान भगवान की ऐसी विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जाए जिसके हृदय तक श्रद्धालु लिफ्ट से जा पाएं और वहां से भगवान राम को मंदिर में देख पाएं.

सूत्रों के मुताबिक सरकार संपूर्ण अयोध्या को नया रूप देना चाहती है. इसके लिए एक ओर जहां यूपी सरकार की ओर से अयोध्या को घोषित स्मार्ट सिटी की निधि का उपयोग किया जाएगा तो दूसरी ओर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की अमृत योजना की राशि का उपयोग किया जाएगा.

इसके तहत अयोध्या से हनुमानगढ़ी के बीच खास गलियारा बनाने का प्रस्ताव है. जहां पर विशेष लाइट और साउंड वाले संग्रहालय भी बनाए जाएंगे. जिसमें भगवान राम के जीवन के विभिन्न अध्याय-प्रसंगों को श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. यह संग्रहालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा. जहां पर बिना गाइड के भी डिजीटल फोटो, लाइट और साउंड के माध्यम से श्रद्धालु और पर्यटक सभी जानकारी हासिल कर पाएंगे.

एक अधिकारी ने कहा कि जिस कॉरिडोर की बात की जा रही है वह काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विकिसत करने की योजना है. इसके लिए कुछ पुराने भवनों को दूसरी जगह ले जाने का भी प्रस्ताव है. इसके साथ ही कुछ अतिक्रमण भी हटाया जा सकता है. हालांकि यह सभी कार्य लोगों की स्वीकृति और उन्हें विश्वास में लेकर किया जाएगा. इस कॉरिडोर की वजह से प्रभावित होने वाले लोगों को समुचित मुआवजा भी दिया जाएगा. इसके लिए अयोध्या नगर निगम और यूपी सरकार के साथ मिलकर योजना बनाई जाएगी.

टॅग्स :राम मंदिरराम जन्मभूमिअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन