Lokmat Parliamentary Awards 2022: लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट का पुरस्कार
By अंजली चौहान | Updated: April 28, 2023 14:29 IST2023-03-14T18:18:26+5:302023-04-28T14:29:19+5:30
अपने राजनैतिक करियर में उन्होंने कई उल्लेखनीय काम किए हैं। महताब ओडिशा की कटक सीट से बीजू जनता दल की ओर से निर्वाचित होकर लोकसभा में पहुंचे हैं।

फाइल फोटो
नई दिल्ली:लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 2022 के चौंथे संस्करण के पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया है। इस बार अवार्ड समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप हुए हैं। समारोह में कई हस्तियों को उनके असाधारण कार्यों के लिए अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। इस मौके पर लोकसभा सदस्य भर्तुहरि महताब को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के खिताब से नवाजा गया।
भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता भर्तुहरि महताब वर्तमान समय में सत्रहवीं बार लोकसभा के सांसद हैं। अपने राजनैतिक करियर में उन्होंने कई उल्लेखनीय काम किए हैं। महताब ओडिशा की कटक सीट से बीजू जनता दल की ओर से निर्वाचित होकर लोकसभा में पहुंचे हैं।
उनके राजनीतिक सफर की ओर नजर डाले तो उन्हें निर्वाचन क्षेत्र से 1990, 2004, 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा का सदस्य चुना गया। बीजेडी नेता महताब का जन्म ओडिशा के भद्रक जिले के अगरपारा में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा ओडिशा से ही की है।
मालूम हो कि लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह में इस वर्ष भर्तृहरिक महताब के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ'ब्रायन, भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या, कांग्रेस की वंदना चव्हाण, लॉकेट चटर्जी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज कुमार झा को शामिल किया गया है। इन सभी हस्तियों को अलग-अलग क्षेत्र में अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

