लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने 'लोकमत संसदीय पुरस्कार' के आयोजन के लिए की लोकमत समूह की प्रशंसा

By उस्मान | Updated: December 13, 2018 13:50 IST

Lokmat Parliamentary Awards 2018: पीएम मोदी ने कहा, 'अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जन प्रतिनिधियों का प्रोत्साहन लोकमत पत्र समूह का अच्छा प्रयास है। समारोह में सम्मानित एंव पुरुष्कृत किए जा रहे सभी सांसदों को बधाई और शुभकामनाएं।' 

Open in App

लोकतंत्र की मजबूती में अहम योगदान देने वाले दिग्गजों को सम्मानित करने के लिए लोकमत समूह द्वारा आयोजित 'लोकमत संसदीय पुरस्कार' (Lokmat Parliamentary Awards 2018) समारोह के आयोजन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है। उपराष्ट्रपति एम। वेंकैया नायडू के हाथों दिए जाने वाले पुरस्कार समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

पीएम मोदी ने कहा, 'जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सतत संवाद स्वस्थ लोकतंत्र की आधारभूत आवश्यकता है। अपने संसदीय क्षेत्र और वहां के लोगों के विकास के लिए जन प्रतिनिधि संसद में उनसे जुड़े मुद्दों और उनकी आवाज को बुलंद करते हैं। संसद में राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों पर उनके दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखकर जिस प्रकार चर्चा होती है वह देश को विकास के पथ पर आगे ले जाती है। 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जन प्रतिनिधियों का प्रोत्साहन लोकमत पत्र समूह का अच्छा प्रयास है। समारोह में सम्मानित एंव पुरुष्कृत किए जा रहे सभी सांसदों को बधाई और शुभकामनाएं।' 

समारोह 15, जनपथ पर स्थित डॉ। आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के सभागृह में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा 'लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव' का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा।

इन दोनों ही कार्यक्रमों को हमारे साशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटरऔरlokmatnews।in व lokmat।com पर लाइव देखा जा सकता है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया