लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2018: उमर अब्दुल्ला का मोदी सरकार पर तंज, कहा- हवा बदल गई है

By विनीत कुमार | Updated: December 13, 2018 15:22 IST

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में तीन (छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश) में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है।

Open in App
ठळक मुद्देLokmat Parliamentary Awards 2018 में उमर अब्दुल्ला का मोदी सरकार पर हमलाउमर ने कांग्रेस की जीत पर कहा, राहुल गांंधी को मिलना चाहिए जीत का श्रेय

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल क्रॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने हाल में तीन राज्यों में बीजेपी की हार पर तंज कसते हुए कहा है कि देश की हवा बदल गई है। उमर अब्दुल्ला ने ये बात गुरुवार को Lokmat Parliamentary Awards 2018 कार्यक्रम में कही। इसी हफ्ते आये पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में तीन (छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश) में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी।  

उमर अब्दुल्ला ने चुनावी नतीजों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा- 'मोदी जी 2019 में वोट मांगेंगे, ये तो कहने की बात है लेकिन जब देश की जनता का मूड बदल जाए तो कोई कुछ नहीं कर सकता और देश की जनता की हवा बदल गई है।'

उमर ने साथ ही कहा कांग्रेस के तीन राज्यों में जीत का श्रेय निश्चित रूप से राहुल गांधी को दिया जाना चाहिए। बकौल उमर अब्दुल्ला, 'एमपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे बीजेपी के खिलाफ गुस्से का इजहार है। राहुल गांधी को भी इसका श्रेय मिलना चाहिए। मोदी ज्यादा बोलते हैं सुनते कम है, यही मोदी जी की हार की वजह है। देश के हर वर्ग में गुस्सा है। पूरा देश मोदी जी की वजह से नाराज है, बीजेपी कि जो हार हई है, वो किसी ने नहीं सोची थी।'

बता दें कि 11 दिसंबर को आये चुनावी नतीजे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने 90 में से 68 सीटें जीती और रमन सिंह सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं, मध्य प्रदेश में 114 सीट जीतकर कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ा। बीजेपी छत्तीसगढ़ में केवल 15 सीटें जीत सकी जबकि मध्य प्रदेश में उसके खाते में 109 सीटें आई। राजस्थान में कांग्रेस ने 99 सीटें जीती। हालांकि, मिजोरम में जरूर कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ा।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सउमर अब्दुल्लानरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह