लाइव न्यूज़ :

भारत-पाकिस्तान की दोस्ती को लेकर इमरान खान की सही नीयत का उनके काम से पता चलेगा : उमर अब्दुल्ला

By उस्मान | Updated: December 13, 2018 15:18 IST

उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान भारत और पाकिस्तान की दोस्ती नहीं चाहते हैं। इमरान खान के लिए यह कहना आसान है कि हिन्दुस्तान एक कदम आगे बढ़े, तो पाकिस्तान दो कदम आगे बढ़ेगा लेकिन हम जब भी एक कदम आगे बढ़े हैं, तब-तब ऐसा कुछ हुआ है कि हमें चार कदम पीछे हटना पड़ा है।' 

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पाकिस्तान का इरादा भारत से दोस्ती करने का नहीं है। भारत ने कई बार पाकिस्तान से दोस्ती का हाथ बढ़ाया है लेकिन पाकिस्तान ने कभी भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब्दुल्ला लोकमत समूह द्वारा गुरुवार को आयोजित 'लोकमत संसदीय पुरस्कार' समारोह में बोल रहे थे। 

अब्दुल्ला ने कहा, 'पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान भारत और पाकिस्तान की दोस्ती नहीं चाहते हैं। उनके लिए यह कहना आसान है कि हिन्दुस्तान एक कदम आगे बढ़े, तो पाकिस्तान दो कदम आगे बढ़ेगा लेकिन हम जब भी एक कदम आगे बढ़े हैं, तब-तब ऐसा कुछ हुआ है कि हमें चार कदम पीछे हटना पड़ा है।' 

अब्दुल्ला ने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं हमेशा विरोध करता हूं कि लेकिन उन्होंने पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने के लिए गंभीर प्रयास किये लेकिन पाकिस्तान की ओर से कभी गंभीर जवाब नहीं मिला। इमरान को समझना चाहिए कि पाकिस्तान ने भरोसे लायक कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी है। उन्हें पहले पाकिस्तान का माहौल बदलना होगा। अभी तक पाकिस्तान ने भारत की चिंताओं को तवज्जो नहीं दी।

अब्दुल्ला ने कहा, 'मुंबई हमले के जिम्मेदार पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। रिश्तों में सुधार की कोशिश हमारा भरोसा जीतने के लिए इमरान को कुछ कड़े कदम उठाने होंगे। उनकी नीयत सही है या नहीं, ये उनके काम से पता चलेगा। चुनाव प्रचार में बहुत कुछ कहा जाता है, वे अभी तक प्रचार में थे, अब सत्ता में आए हैं तो अब देखा जाएगा कि वो क्या करते हैं। 

टॅग्स :उमर अब्दुल्लालोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह