लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2018: उमर अब्दुल्ला ने माना, PM मोदी ने की पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने की कोशिश

By स्वाति सिंह | Updated: December 13, 2018 15:09 IST

लोकमत के दिल्ली संस्करण की पहली सालगिरह पर पुरस्कार वितरण से पूर्व 'राष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की दस्तक' विषय पर 'लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया है।

Open in App

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस मुखिया उमर अब्दुल्ला ने माना की पीएम मोदी ने पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध करने की कोशिश की। लोकमत नेशनल कॉन्फ्रेंस में आए उमर अब्दुल्ला ने कई मुद्दों पर बातचीत की।उन्होंने कहा 'मैं मानता हूं कि शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान से अच्छे संबंध के लिए बहुत कोशिश की।लेकिन पाकिस्तान की इमरान सरकार से दोस्ती की कोई उम्मीद नहीं करनी चाहिए। क्योंकि जब-जब हमने दोस्ती के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है तब हमें सिर्फ हमें धोखा ही मिला है। 

अभी हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा नतीजों में बीजेपी की हाल को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा।उन्होंने कहा 'मोदी ज्यादा बोलते हैं सुनते कम है, यही वजह है मोदी जी के हार की। देश के हर वर्ग में गुस्सा है। पूरा देश मोदी जी की वजह से नाराज है, बीजेपी कि जो हार हई है, वो किसी ने नहीं सोची थी। उन्होंने आगे कहा 'बीजेपी सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा है। किसान से लेकर देश की हर जनता नाराज है।जब हर हार के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं तब हर जीत के लिए राहुल गांधी ही जिम्मेदार होंगे।'

बता दें कि लोकमत के दिल्ली संस्करण की पहली सालगिरह पर पुरस्कार वितरण से पूर्व 'राष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की दस्तक' विषय पर 'लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया है। दोपहर 2:00 बजे से शुरू होने वाली कॉन्क्लेव में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से बातचीत होगी।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सउमर अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया