Lokmat National Conclave: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा-भाजपा और विपक्षी राज्यों में डीजल-पेट्रोल पर 15 रुपया का अंतर, विपक्ष रेवड़ी बांटने में व्यस्त

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 28, 2023 15:38 IST2023-03-14T15:25:48+5:302023-04-28T15:38:50+5:30

Lokmat National Conclave: इस कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी हिस्सा लिया है। कॉन्क्लेव में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है और 1984 के दंगों का भी जिक्र किया है।

Lokmat National Conclave Union Minister Hardeep Puri said Difference Rs 15 diesel-petrol BJP opposition states opposition | Lokmat National Conclave: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा-भाजपा और विपक्षी राज्यों में डीजल-पेट्रोल पर 15 रुपया का अंतर, विपक्ष रेवड़ी बांटने में व्यस्त

Lokmat National Conclave: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा-भाजपा और विपक्षी राज्यों में डीजल-पेट्रोल पर 15 रुपया का अंतर, विपक्ष रेवड़ी बांटने में व्यस्त

Highlightsलोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और विपक्षी राज्यों में डीजल और पेट्रोल पर 15 रुपया अंतर है। उनके अनुसार, दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल फ्री बांट कर अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने पर तुली है।

Lokmat National Conclave: केंद्रीय पेट्रोलियम और हाउसिंग-अरबन मंत्री हरदीप सिंह पुरी लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी लोकमंत्र विश्वास में करते हैं। इस पर बोलते हुए पुरी ने आगे कहा है कि जून 1975 में देश में ताला लगा दिया गया था। लोग बोल नहीं रहे थे। कांग्रेस और इंदिरा गांधी ने प्रेस और कोर्ट को बंद कर दिया था।

पुरी ने आगे कहा कि भाजपा, कांग्रेस और विपक्षी राज्यों में डीजल और पेट्रोल पर 15 रुपया अंतर है। कांग्रेस और विपक्ष की सरकार वैट नहीं कम कर रही है। विपक्ष रेवड़ी बांटने में व्यस्त है। दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने फ्री बांट कर अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने पर तुली है।

कॉन्क्लेव में  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने क्या कहा

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में कहा कि लोग कश्मीर में तिरंगा फहराया जा रहा है। यह नया इंडिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश में जाकर देश के खिलाफ बात की है। गांधी ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक को दबाया जा रहा है।

अनुराग ठाकुर ने 1984 के दंगों का भी किया जिक्र

मामले में ठाकुर ने आगे कहा है कि देश में 1984 में क्या हुआ था। कांग्रेस के नेता देश भर में दंगा करा रहे थे। कई हजार सिख को मार दिया गया। कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सपोर्ट किया। राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि देश में हर कोई सुरक्षित है। देश की बात देश में करें, विदेश में देश की चर्चा न करें।

इस पर ठाकुर ने आगे कहा है कि आपातकाल में कई पत्रकार और नेता को जेल में डाल दिया गया। यही नहीं केंद्रीय मंत्री ने बीबीसी मुद्दे पर अपनी बात रखी। कांग्रेस ने भष्टाचार की नींव रखी और कहा है कि कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने पद्म भी बेच दिया। कांग्रेस भष्टाचार की परकष्ठा कर दी। प्रियंका ने पेंटिंग बेचकर करोड़ों की कमाई की।

Web Title: Lokmat National Conclave Union Minister Hardeep Puri said Difference Rs 15 diesel-petrol BJP opposition states opposition

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे