लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर ने कहा-राहुल गांधी एक के बाद एक चुनाव हारने के बाद विदेशी धरती पर भारत की आलोचना कर रहे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2023 16:42 IST

Lokmat National Conclave: लोकमत के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी एक के बाद एक चुनाव हारने के बाद विदेशी धरती पर भारत की आलोचना करते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी मित्रों से मदद मांगने के बजाय भारत के मतदाताओं का सामना करना चाहिए।राहुल गांधी को ‘कैम्ब्रिज का रोना, लंदन का झूठ’ फैलाना बंद करना चाहिए।अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से इस पर ध्यान देने में नाकाम रहे हैं।

Lokmat National Conclave: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकतंत्र में गिरावट को लेकर ‘कैम्ब्रिज का रोना, लंदन का झूठ’ फैलाना बंद करना चाहिए और विदेशी मित्रों से मदद मांगने के बजाय भारत के मतदाताओं का सामना करना चाहिए।

लोकमत के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी एक के बाद एक चुनाव हारने के बाद विदेशी धरती पर भारत की आलोचना करते रहे हैं। जबकि इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं उसके सहयोगी कांग्रेस को पराजित कर विजयी रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ चाहे वे (राहुल गांधी) अपने विदेशी मित्रों, विदेशी अखबारों और चैनलों से कितनी भी मदद मांगे, लेकिन विदेशी कभी भी भारत पर हावी नहीं हो सकते। आपको यहां मतदान करना है, इंग्लैंड या अमेरिका में नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ राहुल गांधी को ‘कैम्ब्रिज का रोना, लंदन का झूठ’ फैलाना बंद करना चाहिए और संसद में आकर माफी मांगना चाहिए।’’

ज्ञात हो कि हाल ही में लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र के ढांचे पर ‘‘बर्बर हमला’’ हो रहा है। उन्होंने अफसोस जताया कि अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से इस पर ध्यान देने में नाकाम रहे हैं।

राहुल ने व्याख्यान में यह आरोप भी लगाया था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं। राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए गए बयान को लेकर बजट सत्र के दूसरे चरण के दोनों दिन संसद में भारी हंगामा हुआ और सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बीच कामकाज नहीं हो सका।

सदन में विपक्ष को बोलने का पर्याप्त समय नहीं देने के राहुल गांधी के आरोपों पर ठाकुर ने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की उपस्थिति सांसदों की औसत उपस्थिति से कम है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘ जब संसद का सत्र चल रहा है तब श्रीमान राहुल गांधी कहां हैं? फिर भी वे संसद एवं सांसदों की आलोचना करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।’’

भाजपा नेता ने कहा कि जब वे (राहुल) यात्रा पर थे तब वे गुजरात हार गए और जब वे कहीं और थे तब वे दूसरे राज्यों में पराजित हो गए। वहीं, शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि राहुल गांधी को जल्द ही अपनी पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ेगा। भाषा दीपक दीपक पवनेश पवनेश

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डअनुराग ठाकुरराहुल गांधीकांग्रेसBJPदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत