Lokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"
By अंजली चौहान | Updated: December 17, 2025 16:36 IST2025-12-17T15:37:15+5:302025-12-17T16:36:53+5:30
Lokmat National Conclave 2025:'लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव 2025' में सत्ता पक्ष, विपक्ष और उद्योग जगत के विशेषज्ञ एक साथ जुट रहे हैं। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य देश के ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक चर्चा करना और एक ऐसा साझा दृष्टिकोण विकसित करना है, जो बदलते वैश्विक परिवेश में भारत को सशक्त बना सके।

Lokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"
Lokmat National Conclave 2025: नई दिल्ली के मंच पर 'लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव 2025' का आगाज हो गया है। राजनीति, अर्थशास्त्र और समाज के शीर्ष दिग्गजों का यह जमावड़ा 'विकसित भारत' के रोडमैप पर मंथन करेगा। यह कॉन्क्लेव न केवल नीतिगत चर्चाओं का केंद्र है, बल्कि देश की दशा और दिशा तय करने वाला एक वैचारिक महाकुंभ बनकर उभरा है।
आज लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव के मंच पर मनोज कुमार झा और सुनील तटकरे मौजूद हैं। शो के एंकर के सवालों का जवाब देते हुए मनोज झा ने बिहार चुनाव से लेकर चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर खुल कर बात की है। भाजपा सरकार के दौरान चुनावी प्रक्रिया पर झा ने कहा कि वित्तीय मदद के द्वारा चुनाव जीतने का काम आज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "पहले की तरह चुनाव अब चुनाव जैसा नहीं लगता है।"
बिहार चुनाव पर मनोज झा ने कहा कि सरकार द्वारा फ्री रकम की स्कीम देने से चुनाव प्रभावित होते हैं।
उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, “अब चुनाव पहले जैसे नहीं रह गए हैं, चुनाव का असली स्वरूप बदलता नजर आ रहा है।”