लाइव न्यूज़ :

लोकमत स्वर्ण जयंती समारोहः दलों के साथ गठबंधन नहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल बोले-देश के 130 करोड़ लोगों के साथ साझेदारी करना चाहते हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2022 21:51 IST

Lokmat Golden Jubilee Celebrations: भाजपा का नाम लिए बिना दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान में एक ‘‘बड़ी पार्टी’’ गुंडागर्दी, दंगों की साजिश कर रही है, बलात्कारियों के लिए स्वागत जुलूस निकाल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाना चाहते हैं।10 और 20 पार्टियों के गठबंधन को नहीं समझता।2024 के लोकसभा चुनावों पर नहीं बल्कि देश के लिए काम करने पर है।

नागपुरः दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी अन्य दलों के साथ गठबंधन नहीं करेगी क्योंकि वह इस देश के 130 करोड़ लोगों के साथ साझेदारी करना चाहती है।

लोकमत के नागपुर संस्करण की स्वर्ण जयंती मनाने के लिए आयोजित एक व्याख्यान श्रृंखला में '2024 के लोकसभा चुनावों में आप और इसकी भूमिका' विषय पर बोलते हुए केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह राजनीति में किसी को हराना नहीं चाहते बल्कि भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग मुझसे पूछते हैं कि हम किसके साथ राष्ट्रीय गठबंधन करेंगे। मुझे नहीं पता कि राजनीति कैसे करते हैं। मैं किसी को हराने के लिए 10 और 20 पार्टियों के गठबंधन को नहीं समझता। मैं किसी को हराना नहीं चाहता, मैं चाहता हूं देश जीते। मैं भारत को दुनिया में नंबर एक देश बनाने के लिए देश के 130 करोड़ लोगों के साथ ही गठबंधन करूंगा।’’

भाजपा का नाम लिए बिना दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान में एक ‘‘बड़ी पार्टी’’ गुंडागर्दी, दंगों की साजिश कर रही है, बलात्कारियों के लिए स्वागत जुलूस निकाल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘देश इस तरह की गुंडागर्दी से आगे नहीं बढ़ सकता। अगर आप गुंडागर्दी और दंगे चाहते हैं तो आप उनके साथ जा सकते हैं, लेकिन अगर आप प्रगति चाहते हैं, स्कूल और अस्पताल चाहते हैं तो आप मेरे साथ आ सकते हैं। आइए 130 करोड़ आम लोगों का गठबंधन बनाएं।’’

केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी का ध्यान 2024 के लोकसभा चुनावों पर नहीं बल्कि देश के लिए काम करने पर है। उन्होंने कहा कि उनके जैसे लोग अपना करियर छोड़कर देश की सेवा करने आए हैं। ‘मुफ्त की राजनीति’ में लिप्त होने के आरोप का जवाब देते हुए, केजरीवाल ने कहा कि जनता के कल्याण के लिए धन का उपयोग भ्रष्टाचार में किया जाता था और उनकी सरकार, भ्रष्टाचार को रोककर और उसमें पैसा बचाकर लोगों को मुफ्त बिजली और अन्य सुविधाएं दे रही है।

लोकमत मीडिया समूह के संपादकीय बोर्ड के अध्यक्ष विजय दर्डा ने कहा कि उनके समूह ने लोगों की कोविड-19 के बीच मदद की और कई कर्मचारियों ने भी संक्रमण से जान गंवा दी। उन्होंने यह भी उम्मीद जतायी कि नागपुर एक दिन अलग विदर्भ राज्य की राजधानी बनेगा। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीलोकमत नागपुरमहाराष्ट्रBJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है