Lokmat DIA 2021: ममता बनर्जी मतलब बंगाल की बाघिन और महाराष्ट्र भी बाघों का क्षेत्र, संजय राउत बोले, बाघ-बाघिन मिलकर आगे क्या कदम उठाते हैं
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2021 15:43 IST2021-12-02T15:41:11+5:302021-12-02T15:43:00+5:30
Lokmat DIA 2021:शिवसेना सांसद संजय राउत से जब पूछा गया कि हाल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मुंबई का दौरा किया अब इसके बाद क्या राजनीतिक समीकरण बनने की उम्मीद हैं।

इसका जवाब देते हुए राउत ने कहा कि राज्य में अभी तीन दलों की सरकार हैं।
Lokmat DIA 2021: तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाल के मुंबई दौरे के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि ममता बनर्जी मतलब बंगाल की बाघिन और महाराष्ट्र भी बाघों का क्षेत्र है अब बाघ-बाघिन मिलकर आगे क्या कदम उठाते हैं यह देखना होगा।
लोकमत डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स में बेस्ट पॉलिटिकल ओपिनियन मेकर अवार्ड से सम्मानित किए गए शिवसेना सांसद संजय राउत से जब पूछा गया कि हाल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मुंबई का दौरा किया अब इसके बाद क्या राजनीतिक समीकरण बनने की उम्मीद हैं।
इस पर संजय राउत ने दिलचस्प जवाब देते हुए कहा कि बंगाल और महाराष्ट्र बाघों का क्षेत्र हैं। और बीजेपी को विधानसभा चुनाव में धूल चटाने वाली ममता बनर्जी मतलब बंगाल की बाघिन हैं। अब बाघ-बाघिन मिलकर आगे क्या कदम उठाते हैं यह देखना होगा।
राउत से जब पूछा गया कि अभी महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार सत्ता में हैं। 2024 में क्या होगा?, इसका जवाब देते हुए राउत ने कहा कि राज्य में अभी तीन दलों की सरकार हैं। पहले दो दलों की सरकार थी फिर भी झगड़े होते थे। अभी तीन दल होने के बावजूद सरकार अच्छी चल रही हैं। संजय राउत ने कहा अभी जैसा चल रहा हैं वैसा ही चलने देना चाहिए, सरकार अच्छी चल रही हैं किसी को नजर लगाने की जरुरत नहीं हैं।