लाइव न्यूज़ :

एसआईआई अध्यक्ष पूनावाला को दिया जाएगा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार

By भाषा | Updated: July 31, 2021 15:30 IST

Open in App

पुणे, 31 जुलाई पुणे के कोविड-19 रोधी टीका निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के अध्यक्ष डॉ. सायरस पूनावाला को 2021 के लिए प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

लोकमान्य तिलक ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक तिलक ने यह घोषणा की। उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘‘पूनावाला को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिसमें उन्होंने कोविशील्ड टीका बनाकर कई लोगों की जिंदगियों को बचाने में मदद की। उनके नेतृत्व में दुनिया को रिकॉर्ड वक्त में कोविशील्ड टीके की करोड़ों खुराक मिल पायी। पूनावाला अलग-अलग टीकों को किफायती दामों पर बनाने में अग्रणी रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार समारोह 13 अगस्त को होगा। पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये का नकद इनाम और एक स्मृति चिह्न दिया जाएगा। तिलक ने कहा कि यह पुरस्कार हर साल एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर दिया जाता है लेकिन कोरोना वायरस स्थिति के कारण इस बार तारीख बदल दी गयी है।

इस पुरस्कार की शुरुआत 1983 में हुई थी और अभी तक विभिन्न प्रतिष्ठित लोगों को इससे सम्मानित किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह