लाइव न्यूज़ :

मुरैना नगर निगम के अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, मिली आय से अधिक संपत्ति

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:45 IST

Open in App

ग्वालियर/ मुरैना (मप्र), 21 जुलाई लोकायुक्त पुलिस के दस्ते ने बुधवार को मुरैना नगर निगम के एक अधिकारी के ठिकानों पर छापा मारकर आठ लाख रुपये नकद, गहने और संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए हैं।

लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक कविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुरैना नगर निगम के लेखा अधिकारी संतोष कुमार शर्मा के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि शिकायत और उसके सत्यापन के बाद बुधवार सुबह लोकायुक्त पुलिस के दल ने मुरैना और ग्वालियर में शर्मा के मकानों में एक साथ छापा मारा।

चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच के शर्मा के आवास से आठ लाख रुपये नकद, जेवरात, तीन कारें और संपत्तियों के दस्तावेज के साथ कई बैंक खाते मिले हैं। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि शर्मा के पुत्र की ट्रैक्टर एजेंसी भी है।

उन्होंने कहा कि छापेमारी और जांच अभी जारी है और आय से अधिक संपत्ति के आकलन में कुछ समय लग सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?