लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष की बेटी का सिविल सेवा में चयन

By भाषा | Updated: January 5, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि का चयन संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा के लिए हुआ है। यूपीएससी ने अपनी रिजर्व सूची के 89 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

रामजस कॉलेज से राजनीति विज्ञान (स्नातक) की पढ़ाई करने वाली अंजलि ने पहले प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा 2019 के लिए उत्तीर्ण किया।

अंजलि ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इस परीक्षा में चुने जाने पर मैं काफी खुश हूं। मैं समाज के लिए कुछ करने की खातिर सिविल सेवा में शामिल होना चाहती हूं क्योंकि मैंने हमेशा अपने पिता की प्रतिबद्धता देश के लोगों के प्रति देखी।’’

उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी बहन आकांक्षा ने उन्हें परीक्षा पास करने में मदद की जो चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सफलता का श्रेय विशेष रूप से मेरी बड़ी बहन को जाता है। उन्होंने मुख्य परीक्षा की तैयारियों में मेरी काफी मदद की।’’

सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन वार्षिक रूप से तीन चरणों में होता है -- प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एवं अन्य सेवाओं के अधिकारियों का चयन होता है।

2019 के सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम चार अगस्त 2020 को घोषित किए गए थे जिनमें आईएएस, आईएफएस, आईपीएस एवं अन्य समूह ‘ए’ तथा समूह ‘बी’ की सेवाओं के लिए 829 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे, जबकि रिक्त पदों की संख्या 927 थी।

2019 के सिविल सेवा परीक्षा के आधार पर आयोग ने सोमवार को अंजलि सहित 89 और उम्मीदवारों को अपनी रिजर्व सूची से उत्तीर्ण घोषित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?