लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष ने नए साल पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी, साथ ही असाधारण चुनौतियां से भरे वर्ष 2020 में कोरोना से लड़ाई में प्रतिबद्धता एवं समर्पण से भाग लेने वालों की सराहना की ।

लोकसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा, “ मैं सभी देशवासियों को नए साल 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेरी प्रार्थना है कि नया वर्ष आप सबके जीवन को खुशियों, आनन्द, उमंग और उल्लास से परिपूर्ण करे।’’

बिरला ने कहा कि वर्ष 2020 कई अर्थों में पूरे विश्व के लिए असाधारण चुनौतियां से भरा रहा। लेकिन हमनें आपदा में अवसर को तलाशते हुए इस कठिन समय में भी स्वयं एवं देश को गतिमान बनाए रखा।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना से लड़ाई में पूरे समाज ने अद्भुत एकता और संगठित भावना का परिचय दिया है। हमारे कोरोना योद्धाओं ने इस लड़ाई में प्रतिबद्धता और समर्पण से भाग लिया है। मैं उन सबका अभिनन्दन करता हूँ। ’’

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर संकल्प लेने की प्रथा है। आइये इस नव वर्ष में हमारा संकल्प देश के लिए हो, 21 वीं सदी के नए भारत के निर्माण के लिए हो।

उन्होंने देशवासियों से कहा कि नया वर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आये तथा नए वर्ष में आपके सभी स्वप्न पूरे हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो