लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा उपसभापति ने इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

By भाषा | Updated: November 19, 2021 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट किया, ‘‘ संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।’’

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, इस अवसर पर संसद के केंद्रीय कक्ष में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कुछ संसद सदस्य और पूर्व सांसद उपस्थित थे।

इसमें कहा गया है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और संसद सदस्यों ने इंदिरा गांधी की जयंती पर संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 1980 में वह फिर से प्रधानमंत्री बनीं। 31 अक्टूबर, 1984 को उनके अंगरक्षकों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित