लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष ने संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

By भाषा | Updated: December 13, 2020 15:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए लोगों को रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट किया, ‘‘वर्ष 2001 में आज ही के दिन लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन की सुरक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों व संसद के कर्मचारियों को विनम्र श्रद्धांजलि।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपकी निष्ठा, शौर्य और पराक्रम हमें आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के हमारे संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता रहेगा।’’

वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने संसद भवन के बाहर आयोजित एक कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेताओं ने शहीदों के सम्मान में एक मिनट का मौन भी रखा ।

गौरतलब है कि 19 वर्ष पूर्व आज ही के दिन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था।

इस हमले में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला कर्मी और संसद के दो कर्मी शहीद हुए थे। एक माली और एक फोटो पत्रकार की भी हमले में मौत हो गई थी।

लोकसभा सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार, इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 'दी शौर्य अनबाउंड' नामक पुस्तक के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया, जिसमें उन वीरों की शौर्यगाथाएं शामिल हैं, जिन्होंने 2001 में हुए संसद हमले को विफल करने में अनुकरणीय वीरता का परिचय दिया था।

इस पुस्तक के लेखक डीआईजी सीआरपीएफ नीतू और बी एम दिनाकरन, डीआईजी सीआरपीएफ हैं। यह पुस्तक केवल ऑपरेशन की कार्रवाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन वीरों के व्यक्तिगत जीवन और भावनाओं तक पहुँचती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos