लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया

By भाषा | Updated: August 7, 2021 15:57 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), सात अगस्त लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कोटा जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। बाढ़ के कारण कई लोगों के अपने घरों में फंसे होने के बाद बचाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए सेना को बुलाया गया है।

कोटा के जिलाधिकारी उज्जवल राठौड़ ने बताया कि शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे तक जिले के बाढ़ प्रभावित सांगोद इलाके के विभिन्न स्थानों से 140 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि सांगोद में हालत नियंत्रण में है।

अधिकारियों ने बताया कि बिरला ने सुबह एक हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने इस काम में सेना की मदद ली है क्योंकि शुक्रवार रात सांगोद क़स्बे में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई थी।

उन्होंने बताया कि हिंगी गांव में एक बालिका आवासीय विद्यालय की लगभग 30 लड़कियों और कर्मचारियों समेत कम से कम 140 लोगों को शनिवार सुबह तक सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जिलाधिकारी राठौड़ और कोटा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी मध्य रात्रि में वहां पहुंचे और शनिवार सुबह तक बचाव अभियान की निगरानी की।

सेना के अलावा राज्य आपदा मोचन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और जिला प्रशासन बचाव कार्यों में जुटे हैं।

सांगोद से कांग्रेस के विधायक भरत सिंह ने बताया कि सांगोद में स्थिति सामान्य और जलस्तर कम हुआ है। संपत्ति, फसल और घरों को पहुँची क्षति का आकलन अभी नहीं हो पाया है।

सिंह ने कक्षाएं बंद रहने के बीच आवासीय विद्यालय में लड़कियों और कर्मचारियों की मौजूदगी पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम जलस्तर को बढ़ता देख विद्यालय के प्रधानाध्यापक भाग गये। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी राय है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर