लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नागरिक संगठनों से कोविड-19 के बारे में जागरुकता फैलाने की अपील की

By भाषा | Updated: July 17, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के जोखिम से बचने के लिए शनिवार को गैर-सरकारी संगठनों से समाज में कोविड के नियमों के बारे में जागरुकता फैलाने की दिशा में काम करने की अपील की और कहा कि नागरिक संगठन सरकार और लोगों के बीच सेतु का काम करते हैं।

बिरला ने इन संगठनों से कोविड-19 महामारी के कारण अपनी नौकरी खोने वाले लोगों के लिए रोजगार पैदा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए बिरला ने कहा, ‘‘महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को कोविड-उपयुक्त व्यवहार के बारे में जागरूक करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें भविष्य की चिंताओं से निपटने के लिए छोटे एवं बड़े शहरों में पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचों का विकास कर खुद को तैयार करना होगा।’’ उन्होंने कहा कि देश के वंचित क्षेत्रों में जहां सरकार भी नहीं पहुंची है, वहां चिकित्सकीय बुनियादी ढांचा तैयार करने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोटरी जैसी नागरिक संस्थाओं को वंचित क्षेत्रों में चिकित्सकीय बुनियादी ढांचा तैयार करना चाहिए ताकि वंचित लोगों को भविष्य में महामारी से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस वैश्विक महामारी से तभी लड़ सकते हैं जब सभी नागरिक संस्थाएं और अन्य संस्थान सरकार के प्रयासों का समर्थन करें।’’ बिरला ने रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ के अध्यक्ष अनिल के अग्रवाल के नेतृत्व वाली नयी प्रबंधन टीम से झुग्गियों में रोजगार पैदा करने की दिशा में काम करने और कुछ गांवों को गोद लेने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए