लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष ने संसदीय समिति के समक्ष पेश नहीं होने वाले सचिवों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त कांग्रेस नेता और सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर द्वारा दर्ज करायी गयी एक शिकायत का संज्ञान लेते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गृह, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्रालयों के सचिवों से मुलाकात की। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तीनों सचिवों ने थरूर को पत्र लिखकर 28 जुलाई को समिति की बैठक में पेश नहीं हो पाने से अवगत कराया था। इस बैठक में समिति पेगासस जासूसी मुद्दे पर सुनवाई करने वाली थी।

बैठक के एक दिन बाद थरूर ने बिरला को पत्र लिखकर सूचित किया कि तीनों सचिवों को ‘‘नागरिकों की डेटा सुरक्षा और गोपनीयता’’ पर गवाही देने के लिए बुलाया गया था। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों द्वारा इसका बहिष्कार करने के बाद बैठक रद्द कर दी गई, जिसके परिणामस्वरूप कोरम(संख्या बल) पूरा नहीं हुआ। भाजपा सांसदों ने थरूर पर ‘‘कांग्रेस के एजेंडे को आगे बढ़ाने’’ के लिए समिति का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

थरूर ने 28 जुलाई को स्थायी समिति की बैठक से पहले सरकारी अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने के मुद्दे को लेकर कई मौकों पर लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। बिरला द्वारा समिति के सभी सदस्यों की एक अनौपचारिक बैठक आयोजित करने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है।

‘‘भारत में इंटरनेट बंद किए जाने’’ और ‘‘मीडिया नैतिकता’’ पर रिपोर्ट को स्वीकार करने के लिए समिति की 17 अगस्त को फिर से बैठक होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह