लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष ने विधायकों, अधिकारियों आदि के लिये ‘भाषा सीखने के कार्यक्रम’ की शुरूआत की

By भाषा | Updated: June 22, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22, जून लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को संसद सदस्यों, राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के विधायकों, अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए ‘भाषा सीखने के कार्यक्रम’ की डिजिटल माध्यम से शुरूआत की ।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाषा लोगों और संस्कृतियों को साथ जोड़ता है । लोकतंत्र को एक दूसरे के अच्छे अनुभवों का लाभ उठाना चाहिए और भाषा सीखनी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि विदेशी भाषा की जानकारी से लोकतंत्र को एक दूसरे के करीब लाने और दुनिया भर में संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलती है ।

बिरला ने कहा कि भारत में समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और बहुलतावाद यहां बोली जाने वाली अनेक भाषाओं में जीवंत स्वरूप में है ।

उन्होंने पंचायत से संसद तक लोगों के प्रतिनिधित्व को मजबूत बनाने पर जोर दिया । उन्होंने लोगों से कम से कम एक भारतीय एवं एक विदेशी भाषाएं सीखने पर भी जोर दिया ।

लोकसभा सचिवालय के संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान लोकतंत्र (प्राइड) ने लोकसभा सचिवालय सांसदों, राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों के विधायकों, अधिकारियों और परिवार के सदस्यों के लिए ऑनलाइन भारतीय व विदेशी भाषा सीखने का कार्यक्रम आयोजित किया है ।

सत्र में फ्रांस, जर्मनी, जापान, पुर्तगाल, रूस और स्पेन के राजदूत विशेष आमंत्रित थे और उन्होंने आभासी माध्यम से इसमें भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट