लाइव न्यूज़ :

लोस अध्यक्ष ने संसद के शीतकालीन सत्र में सदन के सुचारू ढंग से चलने की उम्मीद जताई

By भाषा | Updated: November 29, 2021 10:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि देश के सामने ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर गंभीर चर्चा की जरूरत है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सदन को सुचारू रूप से और व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए सदस्य अपना सहयोग देंगे।

सिलसिलेवार किए गए ट्वीट में लोकसभा अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि सदन की कार्यवाही के दौरान सदस्य अनुशासन बनाए रखेंगे।

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और 23 दिसंबर को इसका समापन निर्धारित है।

बिरला ने कहा कि देश के सामने कई मुद्दे हैं जिन पर सदन में गंभीर चर्चा किए जाने की जरूरत है। देश के लोग भी इन मुद्दों को उठाए जाने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह हरसंभव कोशिश करेंगे कि सांसदों को विभिन्न मुद्दे उठाने देने के लिए वह पर्याप्त समय एवं अवसर दें।

अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि सभी दल सदन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अपना सहयोग देंगी और कार्यवाही व्यवस्थित तरीके से संचालित की जाएगी।

उन्होंने कहा, "अपने सामूहिक प्रयासों से हम सदन की गरिमा को बढ़ाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?