लाइव न्यूज़ :

जी20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने इटली जायेंगे लोकसभा अध्यक्ष बिरला

By भाषा | Updated: October 5, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में एक संसदीय शिष्टमंडल जी20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के सातवें शिखर सम्मेलन (पी20) में भाग लेने के लिए सात से नौ अक्टूबर तक इटली का दौरा करेगा । लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, इस शिष्टमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव डॉ. पी.पी.के. रामाचार्युलु शामिल हैं ।

इसमें कहा गया है कि इटली के रोम में होने वाले इस शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय "लोगों तथा विश्व के कल्याण और समृद्धि के लिए संसदें" है । इस सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि मुख्य विषय के अंतर्गत तीन उप-विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे ।

बयान के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष बिरला सत्र-1 में 'महामारी से उत्पन्न सामाजिक और रोज़गार संकट का सामना करने हेतु कार्यवाही' विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे । वह सत्र-2 में 'सामाजिक और पर्यावरणीय वहनीयता के सन्दर्भ में आर्थिक वृद्धि को पुनर्जीवित करना' विषय पर चर्चा में मुख्य वक्ता होंगे । राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सत्र-3 में "महामारी के बाद वहनीयता और खाद्ध सुरक्षा" विषय पर संबोधित करेंगे।

बयान के अनुसार, शिखर सम्मेलन के दौरान लोकसभा अध्यक्ष अन्य देशों की संसदों के अपने समकक्ष पदाधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया