प्रमुख रक्षा अध्यक्ष रावत के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने दुख जताया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 18:48 IST2021-12-08T18:48:38+5:302021-12-08T18:48:38+5:30

Lok Sabha Speaker Birla expressed grief over the death of Chief Defense Speaker Rawat | प्रमुख रक्षा अध्यक्ष रावत के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने दुख जताया

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष रावत के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने दुख जताया

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन पर दुख जताया।

बिरला ने ट्वीट में लिखा, ‘‘देश ने कुशल योद्धा, अद्भुत रणनीतिकार और अनुभवी नेतृत्वकर्ता को खो दिया। वह ऊंचे क्षेत्र में युद्ध और उग्रवाद निरोधक अभियानों के महारथी थे।’’

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कठिन चुनौतियों में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व ने देश को गौरवान्वित किया। सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान उनका मार्गदर्शन सैनिकों के काम आया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश में जनरल रावत की सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। दुख की घड़ी में परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

तमिलनाडु में कुन्नूर के समीप बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lok Sabha Speaker Birla expressed grief over the death of Chief Defense Speaker Rawat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे