लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष ने संसदीय समिति की बैठकों से अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों का ब्यौरा मांगा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर संसदीय समितियों के सदस्यों के नामों को अंतिम रूप देने से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समितियों के बैठकों की संख्या और इनमें सदस्यों की उपस्थिति का ब्यौरा मांगा है । लोकसभा सचिवालय के परिपत्र में यह जानकारी दी गई है।

अधिकांश संसदीय समितियों का गठन हर वर्ष सितंबर माह में होता है। लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति सरकार के साथ विचार विमर्श के बाद समितियों में सदस्यों के नाम मनोनीत करते हैं ।

एक अधिकारिक परिपत्र के अनुसार, बिरला ने लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों की एक छोटी समिति बनाई है जो इन संसदीय समितियों के कामकाज के नियमों पर विचार करेगी और हाल के वर्षो के घटनाक्रम के अनुरूप जरूरी होने पर बदलाव को लेकर कोई सुझाव देगी ।

इस घटनाक्रम को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति सहित कुछ स्थायी समितियों की बैठकों में विवाद उत्पन्न होने की घटना सामने आई थी । इसके कारण समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता शशि थरूर और समिति के सदस्य एवं भाजपा नेता निशिकांत दुबे के बीच आरोप प्रत्यारोप देखेने को मिला था ।

लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय ने सचिवालय से संसदीय समितियों की बैठकों की संख्या और इन बैठकों में उपस्थित सांसदों का ब्यौरा देने को कहा है।

सूत्रों ने बताया कि ये कदम ऐसे समय में उठाये जा रहे हैं जब लोकसभा अध्यक्ष संसदीय समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहे हैं ।

गौरतलब है कि लोकसभा सचिवालय के दायरे में 25 संसदीय समितियां आती हैं जबकि राज्यसभा सचिवालय के दायरे में 8 संसदीय समितियां आती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए