लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी ने जारी किए 9 उम्मीदवारों के नाम, 4 हैं मुलायम परिवार से

By विकास कुमार | Updated: March 8, 2019 19:36 IST

कन्नौज से डिंपल यादव का नाम शामिल है तो वहीं हरदोई से श्रीमती उषा वर्मा और खीरी लोकसभा क्षेत्र से डॉ पूर्वा वर्मा चुनावी मैदान में उतरेंगी. दिलचस्प बात यह है कि अभी तक जारी हुए 9 नामों में 4 मुलायम परिवार के हैं. 

Open in App

समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इस बार सभी उम्मीदवार महिलाएं हैं. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिला उम्मीदवारों का नाम सामने आना आधी आबादी को एक सन्देश के रूप में देखा जा रहा है.

जारी हुए नाम में कन्नौज से डिंपल यादव का नाम शामिल है तो वहीं हरदोई से श्रीमती उषा वर्मा और खीरी लोकसभा क्षेत्र से डॉ पूर्वा वर्मा का नाम शामिल है. इसकें पहले पार्टी ने छह प्रत्याशियों के नाम जारी किए थे और सबसे दिलचस्प बात यह है कि अभी तक जारी हुए 9 नामों में 4 मुलायम परिवार के हैं. 

नेता जी लड़ेंगे मैनपुरी से 

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये शुक्रवार को छह प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की. इस सूची में पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल है.पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव द्वारा जारी सूची में आजमगढ़ से सांसद मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतारा गया है, जबकि धर्मेन्द्र यादव बंदायू से और अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनाव लडेंगे. इटावा से कमलेश कठारिया, राबर्टसगंज से भाईलाल कोल और बहराइच से शब्बीर वाल्मीकि को उतारा गया है.

मैनपुरी सीट से मुलायम 1996, 2004 और 2009 से चुनाव जीत चुके हैं. 2014 लोकसभा चुनाव में मुलायम आजमगढ़ और मैनपुरी दो सीटों से चुनाव लड़े थे और दोनों ही स्थानों से जीते थे.राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के लिये काफी सुरक्षित सीट है. इस सीट पर पिछली बार मुलायम साढ़े तीन लाख से अधिक वोटो से जीते थे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह