लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में अखिलेश यादव के साथ 'बर्ताव' पर हंगामा, सपा ने योगी सरकार को लिया आड़े हाथ

By भाषा | Updated: February 13, 2019 15:18 IST

लोकसभा में सपा के सदस्य धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से यह मांग भी की कि प्रयागराज में उनकी पार्टी के लोगों पर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के उनके नोटिस को स्वीकार किया जाए।

Open in App

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस बल प्रयोग को लेकर बुधवार को लोकसभा में राज्य सरकार और भाजपा को आड़े हाथ लिया, वहीं केंद्र सरकार ने कहा कि इस घटनाक्रम से भाजपा और सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। लोकसभा में सपा के सदस्य धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से यह मांग भी की कि प्रयागराज में उनकी पार्टी के लोगों पर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के उनके नोटिस को स्वीकार किया जाए।

सपा के धर्मेंद्र यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाए आरोप 

लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू हुई तो अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद शून्यकाल में सपा के धर्मेंद्र यादव ने मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय और कुंभ मेले में नहीं जाने देने का आरोप उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयागराज में सपा अध्यक्ष का इंतजार कर रहे पार्टी नेता और कार्यकर्ता जब गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे तो वहां के पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व में लाठीचार्ज किया गया।

यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस के लाठीचार्ज में उनके समेत पार्टी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों के साथ ही सपा छात्र संगठन के सदस्य और महिलाएं चोटिल हुए। इस दौरान यादव के सिर पर पट्टी बंधी हुई थी।

योगी राज में किसी को लोकतंत्र में कोई आस्था नहीं

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के अधिकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर और मुख्यमंत्री जिन लोगों के निर्देश पर चल रहे हैं, उनकी लोकतंत्र में कोई आस्था नहीं है। यादव ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मांग की कि उनके समेत पार्टी के अन्य लोकसभा सदस्यों के विशेषाधिकार हनन के नोटिस को स्वीकार किया जाए तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सपा सदस्य ने जो कहा है, उससे सरकार को सहानुभूति है लेकिन इस घटनाक्रम से सरकार और भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने प्रशासन को लिखकर दिया कि सपा नेता के कार्यक्रम से अव्यवस्था हो सकती है, इसलिए उन्हें रोकना पड़ा।

लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्य भी आसन के समीप आकर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। नारेबाजी कर रहे तृणमूल सदस्यों ने इस दौरान काले रंग का बैनर भी सदन में लटकाया। उनके साथ तेलुगूदेशम पार्टी के सदस्य भी खड़े देखे गये।

तृणमूल कांग्रेस सदस्यों की नारेबाजी के जवाब में सत्तापक्ष की ओर से भी नारेबाजी सुनाई दी। कांग्रेस के सदस्य राफेल विमान सौदे को लेकर अपना विरोध जता रहे थे। इस दौरान सदन में विपक्षी सदस्यों की ओर से कागज के हवाई जहाज भी उड़ाये गये जो सत्तापक्ष की ओर जाकर गिरे। इस दौरान अग्रिम पंक्ति में गृहमंत्री राजनाथ सिंह बैठे थे। सदन में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और सपा नेता मुलायम सिंह यादव भी उपस्थित थे।

इससे पहले सदन में प्रश्नकाल नहीं चल सका।समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के हंगामे के कारण अध्यक्ष महाजन ने शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद सदन की बैठक को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवटीएमसीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है