लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को लगा जोर का झटका धिरे से, UP में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: March 28, 2019 06:08 IST

तेजस्वी यूपी प्रचार के लिए नहीं जा सकते हैं. ऐसे में कांग्रेस को राजद के इनकार से झटका लगा है. बिहार कांग्रेस ने भी यूपी स्टार प्रचारक की सूची की जानकारी होने से इनकार किया है.

Open in App

‘तुम्हीं से मोहब्बत तुम्हीं से लड़ाई’ शायर की ये पंक्तियां राजद और कांग्रेस पर लगता है सटीक बैठ रही हैं. शायद यही कारण है कि राजद ने कांग्रेस के समर्थन में लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने से इनकार कर दिया है. 

उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को स्टार प्रचारक बनाया था. कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची पर राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र का कहना है कि हमारे नेता पर बिहार में चुनाव प्रचार का काफी दबाव है. 

तेजस्वी यूपी प्रचार के लिए नहीं जा सकते हैं. ऐसे में कांग्रेस को राजद के इनकार से झटका लगा है. बिहार कांग्रेस ने भी यूपी स्टार प्रचारक की सूची की जानकारी होने से इनकार किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि मुझे इस तरह के स्टार प्रचारकों की सूची की जानकारी नहीं है. 

केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा बनाया होगा तो मुझे जानकारी नहीं है. कांग्रेस ने यूपी के लिए पहले और दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जो जारी की थी, उसमें तेजस्वी यादव का नाम भी शामिल था. उस समय बिहार के राजनीतिक महकमों में एक बडा सवाल था कि क्या तेजस्वी यादव यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खिलाफ कांग्रेस के समर्थन में प्रचार करेंगे? अब राजद की तरफ से कांग्रेस को इनकार कर दिया गया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेजस्वी यादवआरजेडीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव