Lok Sabha Polls 2024 Date: इस बार आम चुनाव में कुल 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम
By रुस्तम राणा | Updated: March 16, 2024 15:36 IST2024-03-16T15:24:11+5:302024-03-16T15:36:13+5:30
Lok Sabha Polls 2024 Date: मतदाता के बारे में बात करते हुए सीईसी ने कहा, इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में अपना वोट डालेंगे।"

Lok Sabha Polls 2024 Date: इस बार आम चुनाव में कुल 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश को बताया कि हमारे पास कुल 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।" इससे पहले उन्होंने बताया कि "हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है।
आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं।" वहीं मतदाता के बारे में बात करते हुए सीईसी ने कहा, इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में अपना वोट डालेंगे।" उन्होंने कहा, 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं।
उन्होंने आगे कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।" राजीव कुमार ने बताया कि 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।
Delhi: Chief Election Commissioner Rajiv Kumar says, "We have 97 crore registered voters, 10.5 lakhs polling stations, 1.5 crores polling officials and security staff, 55 lakhs EVMs, 4 lakhs vehicles." pic.twitter.com/H1WQA5mTod
— ANI (@ANI) March 16, 2024