लाइव न्यूज़ :

लोकसभा: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के बयान पर कांग्रेस ने की लोकसभा स्पीकर से शिकायत, कहा- सदन में खेद जताएं

By भाषा | Updated: February 7, 2020 16:18 IST

सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह भी कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष हर्षवर्धन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और मंत्री को सदन में आकर खेद प्रकट करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देचौधरी ने कहा, ‘‘हमने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विरोध दर्ज कराया है।हर्षवर्धन अपने उत्तर में राहुल गांधी की सदन के बाहर की टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना करने लगे, जबकि इसका प्रश्न से दूर दूर तक कोई संबंध नहीं था।’’

कांग्रेस ने राहुल गांधी की एक टिप्पणी पर शुक्रवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के बयान को लेकर हंगामे के बाद आरोप लगाया कि मंत्री ने सदन में सवाल करने के एक सदस्य के अधिकार का उल्लंघन किया है। सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह भी कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष हर्षवर्धन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और मंत्री को सदन में आकर खेद प्रकट करना चाहिए।

चौधरी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे नेता राहुल गांधी का नाम सवाल करने के लिए सूचीबद्ध था। हर्षवर्धन अपने उत्तर में राहुल गांधी की सदन के बाहर की टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना करने लगे, जबकि इसका प्रश्न से दूर दूर तक कोई संबंध नहीं था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम यह स्वीकार करते हैं कि जब मंत्री जी राहुल गांधी पर आरोप लगाने और अपमान करने लगे तो हमारे कुछ सदस्य गुस्से में आसन के निकट पहुंच गए।’’ चौधरी ने कहा, ‘‘हमने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विरोध दर्ज कराया है।’’

उन्होंने सवाल किया कि अगर प्रधानमंत्री सदन के बाहर कुछ कहेंगे तो क्या हम प्रश्नकाल के दौरान उसके बारे में पूछ सकते हैं? उन्होंने कहा, ‘‘ताज्जुब की बात है कि मंत्री जी जवाब देने के समय कागज निकालकर पढ़ने लगे। ऐसे लगता है कि यह सब सुनियोजित था।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह हमारे सदन की गरिमा का सवाल है और हमारे अधिकार का सवाल है। प्रश्न पूछना हमारा अधिकार है। हमारे अधिकार का उल्लंघन किया गया। हमने मांग की है कि हर्षवर्धन सदन में आकर खेद जताएं और सदन चलाने में मदद करें।’’

लोकसभा में शुक्रवार को उस समय हंगामेदार स्थिति बन गयी जब हर्षवर्धन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक विवादास्पद बयान की आलोचना करते हुए उसे ‘अजीबोगरीब’ करार दिया। इस पर कांग्रेस के एक सदस्य के मंत्री के पास आकर विरोध दर्ज कराने के तरीके को सरकार ने अत्यंत निंदनीय करार दिया। इस मुद्दे पर हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। 

टॅग्स :कांग्रेससंसद बजट सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह