कांग्रेस ने 7 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश की गुना सीट से लड़ेंगे चुनाव
By स्वाति सिंह | Updated: April 12, 2019 21:13 IST2019-04-12T21:05:48+5:302019-04-12T21:13:21+5:30
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पंजाब, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर की 7 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी को पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट से टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी शुक्रवार को जारी कर दी। कांग्रेस द्वारा जारी नई लिस्ट में मध्य प्रदेश की 3, पंजाब की 2 और बिहार-कश्मीर की 1-1 सीट पर नाम तय किए हैं। मध्य प्रदेश की गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे।
गौरतलब है कि गुना सिंधिया परिवार की परंपरागत सीट के तौर पर जानी जाती है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी को पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट से टिकट दिया गया है।
भाजपा से कांग्रेस में आए रमाकांत
लोकसभा चुनाव हैं तो सियासी दिग्गज तमाम संभावनाओं के आधार पर पाला बदलने में जुटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रमाकांत यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। बता दें कि आजमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को चुनावी मैदान में उतारा है। माना जा रहा था कि रमाकांत यादव निरहुआ को सीट मिलने की वजह से नाराज थे।
Congress party releases their list of 7 candidates for #LokSabhaElections2019 Jyotiraditya Scindia to contest from Guna (Madhya Pradesh) and Manish Tewari to contest from Anandpur Sahib (Punjab). pic.twitter.com/NzjFiLAewo
— ANI (@ANI) April 12, 2019
सर्वेश तिवारी बाबा कांग्रेस से भाजपा में आए
उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। इलाहाबाद संसदीय सीट पर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एआईसीसी-पीसीसी मेम्बर सर्वेश तिवारी बाबा ने पार्टी छोड़ दी है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है।