लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: क्या राजे को चुनाव लड़ने के लिए राजी कर पाएगा भाजपा नेतृत्व?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 22, 2019 14:02 IST

भाजपा नेतृत्व और राजे के राजनीतिक संबंध जगजाहिर हैं। भाजपा नेतृत्व उन्हें प्रादेशिक राजनीति से दूर ले जाना चाहता है, किंतु राजे इसके लिए तैयार नहीं हैं।

Open in App

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी है। 184 उम्मीदवारों की सूची में राजस्थान से 16 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हुई है। राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं।  14 वर्तमान सांसदों को दोबारा टिकट दिया गया जबकि पार्टी ने राजस्थान की एकमात्र महिला सांसद संतोष अहलावत का टिकट काट दिया है। 

लेकिन, सबसे बडी सियासी उत्सुकता इस बात को लेकर है कि क्या राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लोस चुनाव लड़ने के लिए राजी किया जा सकेगा? अभी भी नौ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जानी बाकी है। झालावाड़ बारां से वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

दरअसल, भाजपा नेतृत्व और राजे के राजनीतिक संबंध जगजाहिर हैं। भाजपा नेतृत्व उन्हें प्रादेशिक राजनीति से दूर ले जाना चाहता है, किंतु राजे इसके लिए तैयार नहीं हैं। राजे को पार्टी में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी भी इसीलिए दी गई है, ताकि राजस्थान से उनका ध्यान हटाया जा सके और भाजपा को राजस्थान में नया नेतृत्व तैयार करने का मौका मिल सके।

झालावाड़-बारां भाजपा की मजबूत सीट है। वर्ष 2014 के लोस चुनाव में यहां से दुष्यंत सिंह ने 6,76,108 वोट हांसिल करके 2,81,546 वोटों से जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद भाया थे, जिन्हें 3,94,556 वोट मिले थे। उस वक्त दुष्यंत सिंह को केंद्र सरकार में मंत्री पद मिलने की चर्चा भी थी, ऐसा नहीं हुआ, परन्तु यदि इस बार दुष्यंत सिंह चुनाव जीतते हैं और केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है तो उन्हें मंत्री बनने का अवसर मिल सकता है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल